पामगढ़ चक्काजाम समाप्त: प्रशासन की समझाइश के बाद बनी सहमति, जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन

पामगढ़ चक्काजाम समाप्त: प्रशासन की समझाइश के बाद बनी सहमति, जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में डोंगा-कहरौद-बदल मार्ग के जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को शुरू हुआ चक्काजाम देर शाम प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने और आंदोलनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर यातायात बहाल कर दिया।

बताया जा रहा है कि सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने पामगढ़ की विभिन्न सड़कों पर चक्काजाम कर दिया था। आंदोलन के चलते पूरे पामगढ़ क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। वही धरना में विकलांगों ने भी अपना समर्थन देने पहुंचे थे तो वही ग्रामीणों ने बीच सड़क में चूल्हा लगाकर खाना वही बनाने का प्रबंध भी कर लिया था  परंतु

दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच कई दौर की चर्चा हुई। प्रारंभिक वार्ताओं में सहमति नहीं बन सकी, लेकिन देर शाम दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद समाधान निकल आया।

बैठक में प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही डोंगा-कहरौद-बदल मार्ग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा। साथ ही आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने का भी भरोसा दिया गया।

प्रशासन के इन आश्वासनों के बाद आंदोलनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिससे पामगढ़ की सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया। सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि वर्षों से चली आ रही जर्जर सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button