सक्ती: करही गांव की खौफनाक वारदात, 19 वर्षीय आयुष कश्यप की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश

img 20260429 wa04416655738278504663496 Console Corptech
img 20260429 wa04391596746443223942116 Console Corptech

सक्ती: करही गांव की खौफनाक वारदात, 19 वर्षीय आयुष कश्यप की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश

सक्ती। करही गांव में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 19 वर्षीय आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इस निर्मम घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है—एक बेटे को खोने का गम और दूसरे की गंभीर हालत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

घटना के विरोध में और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया है। इस कड़ी में जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप, अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप, कनौजिया कुर्मी समाज युवा प्रदेशाध्यक्ष संतोष कश्यप, तुलेश्वर कौशिक, मिथलेश कश्यप, शिव कश्यप, प्रीतम कौशिक, अरविंद कश्यप सहित अन्य समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो जनआक्रोश उग्र रूप ले सकता है। लोगों ने इस घटना को केवल एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन क्षेत्रवासियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि न्याय कब तक मिलता है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button