

GST 2.0 से व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत, मोदी सरकार का कदम व्यापार हितैषी : राम खुबवानी
रिफंड प्रक्रिया में तेजी, ITC की सुरक्षा और छोटे व्यापारियों को राहत देने वाले फैसलों का किया स्वागत
चांपा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के बिलासपुर संभाग प्रभारी राम खुबवानी ने GST 2.0 के माध्यम से व्यापारियों को राहत देने की पहल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि GST व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापार हितैषी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम देश के व्यापार जगत में नई ऊर्जा और विश्वास पैदा करेंगे।
राम खुबवानी ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में तेजी, ईमानदार व्यापारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की सुरक्षा, छोटे व्यापारियों को आपराधिक कार्रवाई से राहत तथा GST पंजीयन प्रक्रिया को मजबूत बनाने जैसे प्रावधान व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण हैं। इनसे व्यापारिक प्रक्रियाओं को अधिक सुगम बनाने और कारोबार के अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के अनुरूप व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। व्यापारी केवल अर्थव्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक शक्ति का आधार हैं।
राम खुबवानी ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर के व्यापारियों की ओर से केंद्र सरकार की इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों के हित में निरंतर लिए जा रहे निर्णय मजबूत अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक होंगे।
उन्होंने कहा कि व्यापारी हित में लिए गए सकारात्मक निर्णयों से व्यापार जगत का विश्वास बढ़ेगा और देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।




