Bussinessचाम्पाजांजगीर चांपा,देशभक्तिमानवता

अग्रवाल सेवा संघ चांपा के नए अध्यक्ष बने विष्णु मोदी, सर्वसम्मति से हुआ चयन

नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु मोदी

अग्रवाल सेवा संघ चांपा के नए अध्यक्ष बने विष्णु मोदी, सर्वसम्मति से हुआ चयन

चांपा। अग्रवाल सेवा संघ चांपा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार 6 अगस्त 2026 को मोदी चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री विष्णु मोदी को अग्रवाल सेवा संघ चांपा का नया अध्यक्ष चुना गया।

चयन के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विष्णु मोदी ने समाज के सदस्यों के साथ श्री श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में श्री विष्णु मोदी ने समाज द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समाज को एकजुट कर सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाना तथा निर्माणाधीन अग्रसेन भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराना होगी।

बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य रामनारायण मोदी, सुनील अग्रवाल, किशोर मोदी, पवन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल जालान, मनोज अग्रवाल, घनश्याम मोदी, प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल, अखिलेश मोदी, धीरेंद्र अग्रवाल, अंकित मोदी, देवेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रजत चौधरी, निखिल जालान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष के चयन पर समाज के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button