चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,बिलासपुरब्रेकिंग न्यूजमौतरायपुरसक्तीहादसा

बड़ी खबर: देवरी चिचोली में चौकसे कॉलेज के तीन छात्र डूबे

बड़ी खबर: देवरी चिचोली में चौकसे कॉलेज के तीन छात्र डूबे

बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे, हादसे के बाद तलाश जारी

जांजगीर चांपा/ बिलासपुर। देवरी चिचोली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों के पानी में डूबने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि ये छात्र बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।

जानकारी के अनुसार छात्र पिकनिक मनाने के लिए देवरी चिचोली पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक तीन छात्र पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और डूबे छात्रों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों द्वारा भी डूबे छात्रों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल छात्रों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आते ही आपको तत्काल अपडेट किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button