crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,नगर पालिकानिधनपुलिसमौतहत्याहादसा

बंधाई तालाब के पास मिली युवक की लाश, आखिर मौत के पीछे क्या है राज? हत्या या आत्महत्या… कई सवालों में उलझी गुत्थी

IMG 20261009 WA0151 Console Corptech

बंधाई तालाब के पास मिली युवक की लाश, आखिर मौत के पीछे क्या है राज? हत्या या आत्महत्या… कई सवालों में उलझी गुत्थी

चांपा। मिशन फाटक के पास स्थित बंधाई तालाब के समीप युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत की खबर सामने आते ही कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर युवक की मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

तालाब के पास युवक की लाश मिलने की घटना ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत के पीछे क्या वजह है और यह मामला किन परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या की आशंकाओं के बीच पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button