
चांपा में आज शाम मां दुर्गा का भव्य आगमन, सदर बाजार में सजेगा आस्था और उत्सव का रंग
भव्य लाइट शो, आतिशबाजी, बाजे-गाजे और फूलों की वर्षा के बीच होगा माता रानी का स्वागत
चांपा। नवरात्रि पर्व को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में जय मां दुर्गा उत्सव समिति, हटरी बाजार द्वारा आज शाम 7 बजे सदर बाजार सेंट्रल बैंक के पास में मां दुर्गा का भव्य आगमन कराया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक लाइट शो, भव्य आतिशबाजी, बाजे-गाजे और फूलों की वर्षा के साथ माता रानी का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भव्य स्वागत समारोह में संस्कृति की झलक और भक्तिमय वातावरण के बीच मां दुर्गा के आगमन को यादगार बनाने की तैयारी की गई है।
जय मां दुर्गा उत्सव समिति, हटरी बाजार ने नगर के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से मां दुर्गा के भव्य आगमन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। समिति ने सभी नगरवासियों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया है।




