चांपा के मुकुंद टॉकीज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल की जयंती पर दिखाई गई विशेष प्रस्तुति

प्रस्तुति के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय एवं अन्य
विशेषः प्रस्तुति देखते अधिकारी एवं नेता गण
प्रस्तुति देखते पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं अन्य
कार्यक्रम में उपस्थित जिला के अधिकारी कलेक्टर जन्मेजय मोहबे ,पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े,पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,सलीम मेमन एवं अन्य
विशेष प्रस्तुति के दौरान उपस्थित जिले एवं चांपा के नागरिक
प्रस्तुति के बाद लोग पुरुष की अदम कद प्रतिमा के साथ ली गई फोटो
लोह पुरुष के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लिया एकता का संकल्प
विशेष प्रस्तुति में दिखा जवानो का कौशल
विशेष प्रस्तुति देखते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
चांपा एसडीओपी प्रस्तुति देखते हुए
एकता के संदेश से पहले प्रधानमंत्री ने ली जवानों की सलामी

चांपा के मुकुंद टॉकीज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल की जयंती पर दिखाई गई विशेष प्रस्तुति


जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने देखी विशेष फिल्म, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना; सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

चांपा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर चांपा के मुकुंद टॉकीज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों पर आधारित विशेष प्रस्तुति प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।

कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे लोगों के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी संबोधन का भी प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के बताए मार्गों पर चलने, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संदेश दिया गया। विशेष प्रस्तुति के माध्यम से सरदार पटेल के अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश की रियासतों के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय, नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मीरी, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, कौशल अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, रामभल्ला सोनी, सलीम मेमन, संतोष सोनी, सत्या सोनी, आदर्श पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, टीकम कंसारी, मोनी शर्मा, संतोष देवांगन एवं लव देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा महिला पुलिस मित्र, महिला कमांडो, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी, नगर के नागरिक एवं गणमान्य जनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एकता और अखंडता के संदेश के साथ हुआ आयोजन

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता, समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button