चांपा में चोरी की वारदात, पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

चांपा में चोरी की वारदात, पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंची एफएसएल टीम

चांपा। नगर में दो दिन पूर्व हुई चोरी की बड़ी वारदात की जांच अब वैज्ञानिक तरीके से शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार चौपाटी के पास के रहवासी अशोक स्वर्णकार के घर में चोरों ने एक सूने मकान का फायदा उठा कर निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक अज्ञात चोर घर में रखे महंगे सामान और सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी से लगभग 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जिले का पहला मामला

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले को एफएसएल वाहन उपलब्ध कराए जाने के बाद यह पहला मामला है, जिसमें घटना स्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है। एफएसएल अधिकारियों ने मौके से विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए और सामानों पर फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की तलाश की।

टीम घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। पुलिस का मानना है कि फॉरेंसिक जांच से चोरी की इस वारदात के खुलासे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

मौके पर चांपा एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे, fsl की प्रभारी सृष्टि राय ,थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button