चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्तिबिलासपुरभक्ति

चांपा के हटरी में नवरात्रि की धूम

चांपा। नवरात्रि का पर्व जोरों पर है। शहर हो या नगर हर जगह माता का जयकारा ही सुनाई दे रहा है। हर कोई मा दुर्गा की सेवा कर अपने जीवन को धन्य बनाने लगा हुआ है। वहीं हटरी बाजार स्थित जय मां दुर्गा उत्सव समिति भी पूरे शबाब से नवरात्रि का पर्व मना रहा है। समिति के सदस्य ने बताया कि  33 वर्ष से हटरी बाजार में मां दुर्गा की मिट्टी से बनी प्रतिमा को नौ दिनों तक स्थापित कर पूरे जोर शोर से पर्व को मनाया जाता है। नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल के बीच घर परिवार के लोग दुर्गा पंडाल पहुंच मां की सेवा करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बार हटरी बाजार में माता की भव्य मूर्ति स्थापित कर बाहर से आए कलाकारों द्वारा रोजाना जसगीत के साथ आरती किया जाता है। जिसमें आसपास के लोग झुमने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं टेंट राठौर टेंट एवं लाइट व साउंड वैष्णवी टेंट के द्वारा किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button