

सक्ति नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से विकास अग्रवाल प्रबल दावेदार
सक्ति। सक्ति नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और सीट को सामान्य श्रेणी के तहत आरक्षित किया गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से विकास अग्रवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है।
विकास अग्रवाल सक्ती नगर के कई संगठनों के विभिन्न पदो में रहकर अपने दायित्वो का बहुत ही शानदार निर्वहन किया हैं।
नगर का ऐतिहासिक गौरव शिव बारात के माध्यम से पूरे नगर को एक करने का काम में इनकी सहरानिया पहल रही है।
विकास अग्रवाल को सबसे प्रबल दावेदार इसलिए माना जा रहा हैं की उन्होने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, साथ ही भाजपा पार्टी द्वारा उन्हें सौपे गये जबावदारीयो का उन्होने बेहतर प्रदर्शन किया हैं, जिसके चलते वे भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित नगर से लेकर प्रदेश भाजपा तक की पसंद बने हुए हैं।