चांपा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोकार्पण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय — इंजी. रवि पाण्डेय

चांपा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोकार्पण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय — इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित चांपा रेलवे स्टेशन के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि चांपा रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जांजगीर-चांपा जिले के विकास, व्यापार, उद्योग और यात्री सुविधाओं को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। आधुनिक यात्री सुविधाओं, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्थाओं, स्वच्छ परिसर, बेहतर प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली तथा स्थानीय संस्कृति की झलक से सुसज्जित यह स्टेशन क्षेत्र की नई पहचान बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने अभूतपूर्व विकास किया है। आज रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि चांपा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समूचे जांजगीर-चांपा जिले के लिए गर्व का विषय है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं भारतीय रेलवे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है। अमृत भारत स्टेशन योजना इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है, जिससे देश का हर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button