जांजगीर चांपा:- तेज रफ्तार कार ने ली  सास दामाद और नाती की जान, खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी 3 लोग हुए घायल

जांजगीर चांपा:- तेज रफ्तार कार ने ली  सास दामाद और नाती की जान, खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी 3 लोग हुए घायल


जांजगीर चांपा/कोरबा रोड फरसावनी नेशनल हाईवे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकर के बाद सड़क में खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। इस हादसे में सास दमाद और नाती की मौत हुई है वही कार में बैठे तीन अन्य लोगों को भी चोट आई है जिन्हें बिलासपुर और कोरबा रेफर किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार,,कोरबा जिले के रहने वाले सोनी परिवार अपनी कार से चांपा में अपनी भतीजी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने 27 अप्रैल की रात को पहुंचे थे। बीती रात कार में 6 लोग और एक मासूम बच्चा सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इस बीच फरसवनी टोल नाका के पास डिवाइडर से पहले कार टक्कर होने के बाद सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसी हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर चीख पुकार मच गई । वही पीछे से अन्य लोग जा रहे थे जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी ,,मौके पर से सभी घायलों को निकालकर चम्पा के बीडीएम अस्पताल लगाया गया । जगह मोगरा सोनी(45) मासूम बच्चा प्रियांशु सोनी 2.5 वर्ष की मौत हो गई,वही देवेंद्र सोनी( 22) वर्ष की मौत हो गई। वही घायल राहुल सोनी 25 ,ऋतु सोनी 15 साल वर्षा सोनी 23 साल की बिलासपुर और कोरबा रेफर किया गया है।

तीनो मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चांपा पुलिस घटना के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। शून्य में अपराध दर्ज कर संबंधित थाना क्षेत्र को भेजा जायेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button