केंद्रीय बजट छलावा, आम जनता को नहीं मिली राहत : रफीक सिद्धिकी

केंद्रीय बजट छलावा, आम जनता को नहीं मिली राहत : रफीक सिद्धिकी
जांजगीर-चांपा।
आज लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी ने इसे आम जनता के साथ छलावा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत इस बजट का लाभ सिर्फ बड़े और संपन्न वर्ग को मिलेगा, जबकि देश की बड़ी आबादी—विशेषकर मध्यम और निम्न वर्ग—इससे वंचित रह गया है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


रफीक सिद्धिकी ने कहा कि बजट में निम्न वर्ग और किसानों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़, जिसे देश का धान का कटोरा कहा जाता है, का जिक्र करते हुए कहा कि यहां का अन्नदाता किसान पहले से ही परेशान है, लेकिन केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कोई ठोस राहत या सहायता नहीं दी गई।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह 9वां बजट सिर्फ चाटुकारिता और दिखावे से भरा हुआ है, जिसमें जमीनी सच्चाई से जुड़ी योजनाओं का अभाव है। ऐसे बजट से देश का वास्तविक विकास संभव नहीं है।


रफीक सिद्धिकी ने आगे कहा कि बजट में होना यह चाहिए था कि किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सीधी लाभकारी योजनाएं लागू की जातीं, लेकिन इसके उलट आम उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में और बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे महंगाई का बोझ आम लोगों पर और बढ़ेगा।


उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या यही है विकसित भारत, जहां आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है और अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, जबकि मध्यम और निम्न वर्ग के जीवन स्तर में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा?”

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button