हनुमान धारा में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

img 20260705 wa05731238521176283071450 Console Corptech

हनुमान धारा में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के हनुमान धारा में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार हनुमान धारा क्षेत्र में सबसे पहले वन विभाग के एक बीट गार्ड की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद चांपा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर काले रंग के कपड़े, कमर में भूरे रंग की बेल्ट तथा गले में दुपट्टा जैसा कपड़ा मिला है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या के बाद शव को पानी में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चांपा के शासकीय बीडीएम अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button