
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 05 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा | 30 जनवरी 2026
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 05 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार (30 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार (26 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास (19 वर्ष), निवासी शांति नगर, जांजगीर
दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन (26 वर्ष), निवासी भाठापारा, जांजगीर
सुमित रत्नाकर, पिता केदार रत्नाकर (25 वर्ष), निवासी भाठापारा, जांजगीर
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांजगीर-चांपा जिले में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में विशेष योगदान:
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली),
प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राकेश राठौर,
आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।




