काला झंडा दिखाने निकले युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

काला झंडा दिखाने निकले युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जांजगीर चांपा।  जांजगीर चांपा जिला में आज छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री आने वाले थे और ये जिले के तेंदुआधाम ने चल रहे राम कथा के आयोजन में सम्मिलित होने वाले है । इसकी सूचना मिलने के बाद से ही जिले के युवा कांग्रेस के द्वारा  फेसबुक पर एक पोस्ट किया गया था जिसमें साफ तौर पर गृहमंत्री विजय शर्मा को काला झंडा दिखाने को लेकर पोस्ट किया था यह पोस्ट डालने के बाद तुरंत पुलिस प्रशासन द्वारा युवा कांग्रेसियों की पता साजि तेज कर दी गई थी वही पुलिस द्वारा कड़ी मसकत के बाद जांजगीर के कहचरी चौक के पास घेराबंदी कर आंदोलन की चाह से रहे सही युवा कांग्रेस के लोगों को पकड़कर पुलिस लाइन लाया गया है। पुलिस द्वारा इनको पकड़े जाने के बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज शुक्ला एवं उनके साथियों के द्वारा एक पत्र सौंपा गया है। इस पत्र में उनके द्वारा मांग की गई है कि भी हाल ही में बिर्रा क्षेत्र के करही ग्राम में हुई गोलीकांड जैसी घटना के बाद जिसमें एक की मौत होना वही दूसरे के घायल होने की सुचना हुई थी से अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसके लिए गृहमंत्री को पहले उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करनी चाहिए और दोषियों पर पता शाजी कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। जिसके बाद पुलिस की तरफ से एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया है कि युवा कांग्रेस के लोगों के द्वारा प्रदेश के गृहमंत्री को काला झंडा दिखाने को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी जिसके बाद पुलिस विभाग सतर्कता से इनकी पातासाजी कर रही थी उसके बाद कहचरी चौक में इनको रोका गया और उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया है। तहसीलदार राजकुमार मरावी ने बताया है कि युवा कांग्रेस के लोगों के द्वारा एक आवेदन सौंपा गया है जिसमें बिर्रा के ग्राम करही में हुए गोली कांड में उच्च स्तरीय जांच की एवं sit के टाइम के माध्यम से जांच करवाने की मांग की गई है।

इस कार्यवाही में एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे के साथ साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी और सिपाहियों का संग्रहणीय योगदान रहा है

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button