धनबल बनाम जनबल को लेकर कांग्रेस से इन्होंने दिया बड़ा बयान

कार्यालय उद्घाटन करते नेता चरणदास महंत

धनबल बनाम जनबल को लेकर कांग्रेस से चरण दास महंत ने  दिया बड़ा बयान

कार्यालय उद्घाटन कर जारी किया संकल्प पत्र


चांपा। चांपा नगर पालिका में सभी और चुनावी प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है जिसके बाद सभी पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में आकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए है जिसको लेकर भाजपा पार्टी ने जनता के बीच बयान जारी कर कहा था की यह चुनाव धनबल से साथ जनबल की है जिसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज नगर के कांग्रेस कार्यालय के उत्घाटन में पहुंचे कांग्रेस नेता व छ ग विधानसभा  नेता प्रतिपक्ष माननीय चरणदास महंत ने बयान दिया है की कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनबल के साथ चुनाव लड़ते और जीतते आई है।आगे श्री महंत के कहा की भाजपा को चुनाव लडना भी हम ने सिखाया है इस बात पर उनको हमारा धन्यवाद करना चाहिए । इस बार भी हम जनता के बीच चुनावी मैदान में जनबल के साथ अपने किए गए कामों को लेकर जा रहे है जिसे जनता सहराह रही और अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को दे रहीं है नगर पालिका में इस बार सर्वाधिक मतों से जीतकर कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित होगी और नगर विकास की गंगा बहा दी जायेगी।



   आज डोंगाघाट चौक पर हुआ कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन ।कार्यालय का उद्घाटन छ. ग शासन के नेताप्रतिपक्ष माननीय चरणदास महंत के कर कमलों से हुआ जिसमे नगर से सभी 27 वार्डो के प्रत्याशि एवं विधायक व्यास कश्यप,पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन,वरिष्ठ कांग्रेसी,कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार, अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश अग्रवाल,ब्लॉक कांग्रेस कमिटी से अध्यक्ष अवधेश गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी एवं कार्यकारणी व सदस्य,युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के साथ युवा विंग एवं उनकी टीम, के साथ नगर के नागरिक एवम समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यालय उद्घाटन के बाद कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका चांपा को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी कर  दिया है। जिसमे बताया गया है की अगर राजेश अग्रवाल अध्यक्ष बनते है तो विकास का वादा पहले से ज्यादा ।और जनता के बीच सेवा करने हरकदम उपस्थित रहेंगे।

संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेसी नेता एवं प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button