
जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस को मिली नई टीम, आकाश सिंह ठाकुर बने विधानसभा अध्यक्ष
जांजगीर-चांपा। जिले में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। नई नियुक्तियों के तहत आकाश सिंह ठाकुर को जांजगीर-चांपा विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
युवा कांग्रेस कार्यालय रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में की गई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से जारी सूची में आकाश सिंह ठाकुर का नाम प्रथम स्थान पर शामिल किया गया है।
नई नियुक्ति के बाद जिले भर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि नई टीम पूरी सक्रियता, ऊर्जा और निष्ठा के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी।
राजनीतिक दृष्टि से इस बदलाव को युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में संगठन की सक्रियता और प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है।




