नवापारा में बेखौफ अवैध रेत उत्खनन, “ऊपर तक पहुंच” बताकर भड़के यादव जी

आखिर कर किस्से सेटिंग होने पर इतना उचक रहे है यादव जी
डंप किया जा रहा रेत ताकि आने वाली बरसात में मोती कमाई कर सके
मौके पर डीजल पहुंच सेवा उपलब्ध
नदी का सीना छलनी कर चैन माउंटेन मशीन से लोडिंग करते हुए
लोडिंग के लिए लगी गाड़ियों की लाइन
टैक्टरों के रेत द्वारा परिवहन कर डंपिंग करवा रहे है यादव जी

नवापारा में बेखौफ अवैध रेत उत्खनन, “ऊपर तक पहुंच” बताकर भड़के यादव जी

खनिज और राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद भी जारी है खेल, अगली खबर में होगा नाम का खुलासा

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम नवापारा में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का खेल बेखौफ तरीके से जारी है। हसदेव नदी का सीना छलनी कर दिन-रात मशीनों से रेत निकाली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। आरोप है कि गांव के ही एक यादव नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम चैन माउंटेन और जेसीबी लगाकर अवैध खनन कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही खनिज और राजस्व विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में कार्रवाई भी की गई थी। उस दौरान अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर सख्ती दिखाई गई थी, लेकिन कार्रवाई के बाद भी कथित रूप से यादव जी के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। इलाके में अब भी खुलेआम रेत का उत्खनन और डंपिंग जारी है।

नदी किनारे जगह-जगह रेत की डंपिंग साफ दिखाई दे रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है। अवैध उत्खनन के कारण शासन को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण और नदी के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है।

जानकारी लेने पहुंचे लोगों के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि पहले बातचीत के लिए बुलाने वाले यादव जी अचानक भड़क उठे और कहने लगे — “यहां फोटो-वीडियो नहीं बना सकते… जहां शिकायत करना है कर लो… ऊपर तक पहुंच है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” इतना ही नहीं, “सबसे सेटिंग” होने तक की बात भी उनके द्वारा कही गई।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? क्या प्रशासन को इसकी भनक नहीं, या फिर सब कुछ जानकर भी अनदेखा किया जा रहा है?

सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले में जुड़े व्यक्ति का नाम और उससे संबंधित अन्य जानकारी अगली खबर में सार्वजनिक की जाएगी। जिसके बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button