politicalचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिनगरपालिकाबिलासपुरभाजपा,bjp,Janjgir champaमानवतारायपुरसक्ती

भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में टीकम कंसारी को मिली जिम्मेदारी

image editor output image484915863 17837136044633702021613486929357 Console Corptech
img 20260710 wa00602132821488619227337 Console Corptech

भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में टीकम कंसारी को मिली जिम्मेदारी

चांपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस कार्यकारिणी में चांपा नगर पालिका परिषद के पार्षद टीकम कंसारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

टीकम कंसारी की नियुक्ति से चांपा सहित पूरे जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वर्तमान में वे नगर पालिका परिषद चांपा के पार्षद के रूप में नगर की जनता की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ ही वे लंबे समय से नरेंद्र मोदी विचार मंच के बैनर तले राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के प्रदेश महामंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में भी टीकम कंसारी लगातार सक्रिय रहे हैं। संगठन ने उनके लंबे अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शुभचिंतकों ने टीकम कंसारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं टीकम कंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को प्रदेशभर में मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button