करही पंचायत के कारनामे! बिल किसी और का, भुगतान किसी और को – कैसे संभव?

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

रामबांधा न्यूज | विशेष रिपोर्ट

करही पंचायत के कारनामे! बिल किसी और का, भुगतान किसी और को – कैसे संभव?

बिलासपुर। बड़ी खबर बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करही से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पंचायत के वित्तीय लेन-देन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा एक दुकानदार से सामान खरीदा गया और उसका विधिवत बिल भी लिया गया, लेकिन भुगतान किसी अन्य व्यक्ति के खाते में कर दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह मामला सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगे जाने के बाद सामने आया। सामान देने वाले विक्रेता ने जब अपने भुगतान की मांग की, तब उसे पता चला कि पंचायत के रिकॉर्ड में भुगतान पहले ही किया जा चुका है, जबकि संबंधित विक्रेता को कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी।

इसके बाद विक्रेता द्वारा ग्राम पंचायत से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई, लेकिन आरोप है कि समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले को लेकर प्रार्थी द्वारा प्रथम अपील भी की गई है, जिसके बाद पूरे प्रकरण में गड़बड़ी उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत के दस्तावेजों में सामान देने वाले वास्तविक विक्रेता के बजाय अन्य दो व्यक्तियों के नाम से बिल-वाउचर लगाकर उनके खातों में भुगतान दर्शाया गया है। यदि यह सही पाया जाता है तो यह वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला हो सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब सामान देने वाले विक्रेता को भुगतान नहीं हुआ, तो आखिर पंचायत के रिकॉर्ड में भुगतान किसे और किस आधार पर किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विक्रेता ने लगाए गंभीर आरोप

बिल्हा के दुकानदार ने अधिकारियों के समक्ष ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत द्वारा अपनी मनमानी चरम पर नजर आ रही है और वही कुछ भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों की वजह से सभी को शक की निगाह पर देखने को मजबूर है। अधिकारी के समक्ष जांच में पाया गया है कि करही पंचायत में सरपंच और सचिव की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार किया गया है मेरे द्वारा मात्र एक ही मामले के परीक्षण करने पर इतना बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है तो अगर अधिकारियों के द्वारा बाकी के मामलों को लेकर जांच की जाएगी तो और भी भ्रष्टाचार के बड़े मामले सामने आ सकते है। आज मैने मुख्य कार्यकपालन अधिकारी के समक्ष मेरे द्वारा दिए गए समानों का भुगतान करवाने के लिए कहा गया है और दोषी सरपंच और सचिव के खिलाफ संबंधित थाना में शासकीय रिकॉर्ड में झूठी बिल वाउचर पेश करते हुए शासकीय राजस्व का दोहन करने के तहत मामला दर्ज करवाने के लिए जिला कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कारण का आग्रह किया है।

🔴 रामबांधा न्यूज
सच खबर, साहस के साथ


Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button