नगर पंचायत चुनाव: पहले चरण की मतगणना पूरी, भाजपा 498 मतों से आगे

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

नगर पंचायत चुनाव: पहले चरण की मतगणना पूरी, भाजपा 498 मतों से आगे

बम्हनीडीह। नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के तहत अध्यक्ष पद के लिए पहले चरण की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी 498 मतों से आगे चल रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है। पहले चरण के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी देखी जा रही है, वहीं कांग्रेस और अन्य प्रत्याशियों के समर्थक आगामी चरणों की मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले वार्डों के परिणामों में वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन सर्फ ने जीत दर्ज की है। अब अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना में भाजपा की शुरुआती बढ़त ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

हालांकि अंतिम परिणाम अभी आना बाकी है और शेष चरणों की मतगणना के बाद ही अध्यक्ष पद की तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

मतगणना जारी, सभी की नजरें अगले चरण के नतीजों पर।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button