क्या चांपा नगर में फिर सक्रिय हो गया डीजल चोर गिरोह?
खड़ी ट्रक से 115 लीटर डीजल और नगदी पार

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

क्या चांपा नगर में फिर सक्रिय हो गया डीजल चोर गिरोह?
खड़ी ट्रक से 115 लीटर डीजल और नगदी पार

चांपा। चांपा नगर में एक बार फिर डीजल चोरी की घटना सामने आने के बाद डीजल चोर गिरोह की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। कुछ समय पहले ही चांपा थाना पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी, ड्रम और मोटर जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद कुछ समय तक ऐसी घटनाएं शांत हो गई थीं, लेकिन बीती रात हुई वारदात ने पुलिस और आम लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक ट्रक चालक अपनी गाड़ी क्रमांक CG 04 NT 5574 में सामान लोड कर रायपुर ले जाने के लिए चांपा पहुंचा था। चालक ने पीआईएल प्लांट के पास वाहन खड़ा किया और रात में खाना खाने के बाद अपने हेल्पर के साथ गाड़ी के अंदर ही सो गया।

सुबह जब चालक की नींद खुली तो उसने देखा कि ट्रक की डीजल टंकी का ढक्कन खुला हुआ है। जांच करने पर पता चला कि टंकी से करीब 115 लीटर डीजल चोरी हो चुका था। इतना ही नहीं, वाहन के अंदर रखे 10 हजार 740 रुपए नगद भी गायब मिले।

घटना के बाद चालक ने तत्काल इसकी लिखित शिकायत थाना चांपा में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद लोगों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या चांपा नगर में डीजल चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button