तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा एवं गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा नरियरा मंडल की बैठक सम्पन्न-राम खुबवानी

img 20260809 wa04296382784451887604823 Console Corptech



तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा एवं गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा नरियरा मंडल की बैठक सम्पन्न-राम खुबवानी

जांजगीर चांपा।नरियरा, 09 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार आगामी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा एवं घर-घर तिरंगा अभियान तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी नरियरा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज चंडी दाई मंदिर, झूलन पकरिया में सम्पन्न हुई।

बैठक में नरियरा मंडल के प्रभारी श्री राम खूबवानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों को मंडल से लेकर शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल के पदाधिकारियों, भाजपा एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों, कार्यकर्ताओं तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान तिरंगा यात्रा एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को तिरंगा झंडों का वितरण भी किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय गौरव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन अवसर पर महामंत्री बलराम गोस्वामी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं उत्साह के साथ सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला बरेठ युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप कश्यप, किसान मोर्चा अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा मनीष सिंगसार्वा पार्षद शशिदास महंत दिलचंद बंजारे, सुशांत बंजारे, एल्डरमैन कमलकांत साहू, विजय वर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी रामप्रताप कश्यप, लक्ष्मी यादव, कुलेश्वरी कौशिक, कविता यादव बूथ अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, परमेश्वर नायक सहित भाजपा नरियरा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button