चांपा नगर में गूंजी श्री श्याम धुन, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

चांपा नगर में गूंजी श्री श्याम धुन, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

चांपा। नगर के एक श्याम प्रेमी परिवार द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिन के पावन अवसर पर चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला में “एक शाम श्याम के नाम” भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया और भक्ति रस में डूब गए।

भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने बाबा खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए। पूरे धर्मशाला परिसर में “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” तथा श्याम नाम के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं नगरवासियों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button