बेमिसाल 12 वर्ष: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित चांपा रेलवे स्टेशन का हुआ लोकार्पण

img 20260717 wa06235353244888960797523 Console Corptech

बेमिसाल 12 वर्ष: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित चांपा रेलवे स्टेशन का हुआ लोकार्पण

चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसी क्रम में चांपा जंक्शन (CPH) के पुनर्विकसित स्टेशन भवन का भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया गया।

करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से चांपा रेलवे स्टेशन का व्यापक कायाकल्प किया गया है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। नए स्वरूप में स्टेशन पर आकर्षक प्रवेश द्वार, आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ एवं उन्नत शौचालय, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं तथा यात्री सूचना प्रणाली विकसित की गई है।

पुनर्विकसित स्टेशन की विशेषता यह है कि इसके निर्माण एवं सजावट में चांपा की प्रसिद्ध कोसा सिल्क कला और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को भी प्रमुखता दी गई है, जिससे स्टेशन को एक अलग और आकर्षक स्वरूप मिला है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और स्थानीय संस्कृति से जोड़ते हुए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। चांपा स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र के लाखों यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button