भाजपा ने अंतिम दिन रैली निकालकर भरा नामांकन, पार्टी के कद्दावर नेता हुए शामिल

चांपा। मंगलवार को डोंगाघाट मंदिर से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव और समस्त पार्षद प्रत्याशियों ने श्री हनुमान जी के चरणों में मत्था टेक अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा पार्टी के पक्ष में समर्थन मांग नामांकन रैली का शुभारंभ किया। भाजपा प्रत्याशी  प्रदीप नामदेव और समस्त पार्षद प्रत्याशी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकाल नगर के मतदाताओं से भाजपा पार्टी के पक्ष में वोट देने अपील करते नजर आए। 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सभी प्रत्याशियों ने समय से पहले अपना नामांकन जमा किया। कानून व्यवस्था के लिए चांपा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणी सिदार सहित चांपा थाने की टीम ने मोर्चा सम्हाल रखा था।



लीड पार्टी भाजपा के प्रत्याशी रह चुके है नपा अध्यक्ष नामांकन रैली में भाजपा पार्टी के प्रत्याशियों ने भी नगर को व्यवस्थित करने ताल ठोक दी है। देखने लायक बात यह है कि लीड पार्टी के प्रत्याशी जिसमें भाजपा से प्रदीप नामदेव ने अध्यक्ष पद से दावेदारी की है।

भाजपा से चांपा नगर के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने बताया की यह चुनाव हम जनता के विश्वास कर खरा उतरने का चुनाव है वैसे भी हम जन बल वाले है धन बल वाले नहीं।

भाजपा की रैली डोंगाघाट मंदिर से प्रारंभ होकर मोदी चौक, गौशाला,से थाना चौक, बरपाली चौक होते हुए तहसील परिसर पहुंचे । रैली में भाजपा के नारायण चंदेल, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े,अमर सुल्तानिया,जैसे और भी कद्दावर नेता हुए शामिल ।साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक और भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होकर रैली को सफल बनाया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button