हनुमान धारा और नयापारा में अवैध कब्जाधारियों को नोटिस, तहसीलदार प्रशांत पटेल ने दी जानकारी,

हनुमान धारा और नयापारा में अवैध कब्जाधारियों को नोटिस, तहसीलदार प्रशांत पटेल ने दी जानकारी,

जांजगीरचांपा। जिले के चांपा तहसील क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा और नयापारा हो रहे अवैध कब्जा व प्लाटिंग और रास्ते को बंद करने के संबंध में पार्षद सहित लोगो ने  इस मामले की शिकायत की थी, जिसके आधार पर तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने वालों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया है। जांच के बाद प्रथम दृष्टया अवैध कब्जा पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेजा गया है।  तहसीलदार पटेल ने यह भी स्पष्ट किया है की नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। स्थानीय लोग प्रशासन की इस कार्यवाही का समर्थन कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button