Bussinessचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर

हथनेवरा सरपंच दुष्यंत सिंह बने बम्हनीडीह ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष,,शुभचिंतको में खुशी की लहर,

हथनेवरा सरपंच दुष्यंत सिंह बने बम्हनीडीह ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष,,शुभचिंतको में खुशी की लहर,

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक में सरपंच संघ अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव करनौद के उद्यान में सम्पन्न हुआ, इस चुनाव में हथनेवरा गांव के सरपंच दुष्यंत सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराकर यह पद हासिल किया।

दुष्यंत सिंह की इस जीत को उनके मजबूत नेतृत्व और सरपंचों के बीच उनकी लोकप्रियता का परिणाम माना जा रहा है। चुनाव में ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया और बहुमत ने दुष्यंत सिंह के समर्थन में मतदान किया। उनकी जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और गांव में जश्न का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुष्यंत ने कहा कि वे सभी सरपंचों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और पंचायतों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी जीत से हथनेवरा गांव का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button