crimeघायलचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,नगर पालिकानिधनपुलिसब्रेकिंग न्यूजमौतसमस्याहादसा

चांपा में बड़ा हादसा: 11 केवी तार की चपेट में आया दंपती, पति की मौत; पत्नी की हालत नाजुक

IMG 20261006 142820 1 Console Corptech
संतोष देवांगन का मकान जिसमें दोनों दंपत्ति कर रहे थे काम
IMG 20261006 142805 Console Corptech
घटना के बाद ऑटो से अस्पताल ले जाते हुए
IMG 20261006 WA0555 1 Console Corptech
घटना के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मजदूर रामनाथ को मृत घोषित किया
IMG 20261006 WA0558 1 Console Corptech
घटना में घायल महिला लता कर्ष

चांपा में बड़ा हादसा: 11 केवी तार की चपेट में आया दंपती, पति की मौत; पत्नी की हालत नाजुक

चांपा। थाना चौक के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे पति-पत्नी 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे रामनाथ (50), निवासी महुदा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लता कर्ष (45) की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला का उपचार शासकीय बीडीएम अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ और उनकी पत्नी लता कर्ष रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों थाना चौक के पास मेन रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मंगलवार को करीब दोपहर 2:20 बजे काम के दौरान दोनों सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

करंट लगते ही मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट की चपेट में आने के बाद रामनाथ नीचे सड़क पर गिर गए, जबकि उनकी पत्नी लता को भी जोरदार बिजली का झटका लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

बीडीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने रामनाथ को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं लता कर्ष का उपचार जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन

रामनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामवासी बड़ी संख्या में बीडीएम अस्पताल पहुंच गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बताया जा रहा है कि जिस निर्माणाधीन मकान में दंपती मजदूरी कर रहे थे, वह संतोष देवांगन का है। घटना की सूचना मिलने के बाद चांपा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना चौक के पास हुए इस हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारी किसकी है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button