


विधायक ब्यास कश्यप ने किया 56 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
जांजगीर-चांपा। क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बलौदा विकासखंड के ग्राम मड़वा में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों की कुल लागत 56 लाख रुपए बताई गई है, जिसकी स्वीकृति अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के सीएसआर मद से प्रदान की गई है।
भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्राम मड़वा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं और सीएसआर मद के जरिए सड़क, भवन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
कार्य स्वीकृत होने पर ग्रामवासियों ने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया और विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच अजय सोनवानी, उप सरपंच बबलू पटेल, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, आचार्य गिरिजा शंकर पांडे, भुवनेश्वर सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




