Bussinesspoliticalचाम्पाछत्तीसगढ़

चांपा नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि, गौतम यादव एल्डरमैन मनोनीत

10014230457330364329721167572 Console Corptech

चांपा नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि, गौतम यादव एल्डरमैन मनोनीत

चांपा। चांपा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम यादव के एल्डरमैन मनोनीत होने पर नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे चांपा नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

शुभकामना संदेशों में कहा गया कि गौतम यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और कार्यकुशलता से कार्यकर्ताओं के बीच एक अलग पहचान बनाई है।

नगरवासियों का कहना है कि गौतम यादव के राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का लाभ अब नगर के विकास और जनहित के कार्यों में मिलेगा। उनके एल्डरमैन मनोनीत होने से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौतम यादव के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button