
पदोन्नति की मांग को लेकर संयुक्त संचालक बिलासपुर को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों पर होगी शीघ्र पदोन्नति
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संभाग बिलासपुर द्वारा आर पी आदित्य संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर, जे के शास्त्री सहायक संचालक, प्रकाश तिवारी सहायक संचालक को ज्ञापन सौंप कर प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं शिक्षकों के रिक्त पदों पर अविलंब पदोन्नति करने का ज्ञापन सौंपा है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया गया है शिक्षा संभाग बिलासपुर अंतर्गत अनेक शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं शिक्षक के पद लंबे समय से रिक्त हैं। रिक्त पदों के कारण विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता पर पड़ रहा है।
यह भी उल्लेखनीय है कि विभाग में अनेक सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पदोन्नति हेतु पूर्णतः पात्र हैं, किंतु पदोन्नति प्रक्रिया समय पर पूर्ण न होने के कारण वे अपने वैधानिक अधिकार से वंचित हैं।
ज्ञापन में मांग किया गया है कि रिक्त पदों की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पात्र सहायक शिक्षकों को शिक्षक के पदों पर एवं शिक्षकों को प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों पर शीघ्र पदोन्नति प्रदान कर पदस्थापना किया जावे।
आर पी आदित्य संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए शीघ्र प्रधान पाठक शा पूर्व माध्यमिक शाला के पदों पर पदोन्नति करने का भरोसा दिया।
शिक्षक के रिक्त पदों पर विषय बंधन संबंधी राज्य शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, उमेश तेम्बुलकर,आशीष गुप्ता, उत्तम साहू, नवधा चन्द्रा, नरेंद्र चंद्रा, प्रदीप जायसवाल ,राजेंद्र नायक जय कमल, सत्य प्रकाश खांडेकर, संतोष यादव, मनीराम साहू, रमेश जांगड़े, शिशुपाल प्रभाकर रामशेखर पांडेय,नागेंद्र मरावी, बसंत मिरी, प्रताप सिंह राजपूत, भारत राम डिक्सेना ,शंकर दास मानिकपुरी, ज्योतिष तिवारी, गणपत ध्रुव
प्रकाश चंद भारद्वाज
मानिक राम कहरा शामिल थे।
उक्त जानकारी बसंत चतुर्वेदी ,संभाग प्रभारी
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन
संभाग – बिलासपुर ने दी है।



