crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिस

चांपा नगर के रेलवे स्टेशन के पास में फिर हुई चाकूबाजी की घटना

चांपा नगर के रेलवे स्टेशन के पास में फिर हुई चाकूबाजी की घटना
चांपा। नगर में शांति और अमन को जैसे किसी की नजर लग गई है। आए दिन कुछ न कुछ घटना सुनने में आ रहा है जिसमें चाकू बाजी की घटना तो आम होती नजर आ रही है।  कुछ दिनों पहले बस स्टैंड में चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले रोहित सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तो वही ताजा मामला चांपा थाना क्षेत्र में  नगर के रेलवे स्टेशन के पास फिर चाकूबाजी की घटना हुई है।जिसमे एक नाबालिक ने घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मामला यह है कि बीती रात चांपा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक नरेंद्र नमक व्यक्ति को वही पास में रहने वाले  युवक से मामूली कहासुनी हुई जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा उसके बाद नाबालिक युवक ने  चाकू मारने की घटना को अंजाम दे दिया है । घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई तो वही चाकू बाजी की घटना में घायल हुए व्यक्ति को आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से शासकीय बीडीएम अस्पताल में लाया गया जहां घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद मामले को तत्परता से लेते हुए घटना में संलिप्त अपचारी (नाबालिक) बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सूचना के अनुसार स्टेशन से थोड़ी दूर रहने वाला युवक स्टेशन के साथ स्थित ब्लू डायमंड सैलून के पास आया हुआ था जहां वह युवक पानी पीने के लिए गया जिसके बाद स्टेशन के पास रहने वाले नरेंद्र के कुछ वादविवाद होने लगा जिसमें अंडों के बीच कहासुनी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई जिससे नाबालिक युवक ने गुस्से में आकर नरेंद्र के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया जिससे नरेंद्र घायल हो गया और जमीन पर गिर गया और घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया । स्थानीय लोगों की मानद से घायल को अस्पताल लाया गया है उसका उपचार जारी है। बहरहाल मामले में सूचना पाकर चाकू बाजी में संलिप्त नाबालिक युवक को चांपा पुलिस ने घर दबोचा है। और मामला कायम कर पूछताछ जारी कर दी गई है ।चांपा थाना में चल रही  जांच के बाद ही मामले में स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button