चांदीपहाड़ गौ सेवा समिति गोवबंद (पहरिया) के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा निकली गई गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का हुआ समापन

चांदीपहाड़ गौ सेवा समिति गोवबंद (पहरिया) के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा निकली गई गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का हुआ समापन
जांजगीर चांपा। शास्त्रों में भी कहा गया है कि सेवा में  गौ सेवा की प्रमुखता बहुत बड़ी है परंतु आज किले बदलते दौर में गौ सेवा करना जैसे सब भूल ही गए है। पहले के लोगो के द्वारा अपने घरों में गाय के लिए अलग कोठा बनाया जाता था और उसमें सभी गायों को रखकर घरों घर गौमाता की सेवा की जाती थी परंतु आजके बदलते दौर में सब उल्टा होते नजर आ रहा है आपने देखा होगा कि आजकल घरों में कुत्तों को रखने का प्रचलन बन गया है और हमारी संस्कृति की पहचान हमारी गौमाताओं को रोड में खुले में छोड़ दिया जाता है जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की गूंज सुनने को मिल जाती रही है तो कही गायों को हलाल खाना ले जाया जाता है जहां देवतुल्य गायों का कतल कर दिया जाता है। इसी बीच जांजगीर चांपा जिले  में गोवबंद (पहरिया) गई में बसे चांदीपहाड़ में गौ सेवा की मिसाल मानी जाती रही है। यह पहुंचने के बाद आपको देखने को मिलेगा कि घर के सदस्यों की तरह गायों का भी नाम होता है और यहां के सेवक जैसे ही नाम लेकर गायों की बुलाते है वह नाम ली हुई गाय दौड़ी चली आती है। यह अदभुत दृश्य देखकर मन प्रफ्फुलित हो जाता है ।
   समिति के लोगो में गौ सेवा के प्रति जनजागरुकता के विषय पर गंभीर मंथन के बाद  4 दिवसीय जनजागरुकता अभियान चलने का फैसला लिया गया था जिसके तहत चंडीपहाड गौ सेवा समिति गोवबंद के मुख्या एवं सदस्याओं  ने 12 में से 15 में तक गौ ग्राम जन जागरण यात्रा 2025 का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 27 से 30 गांवों का दौरा किया गया जिसमे गई में रहने वाले लोगों के बीच पहुंच कर गौ माता से होने वाले फायदों को बताया और हर दिन 4 से 5 गांवों का दौरा करने के पश्चात गौ माता की आरती की जाती रही थी। इससे समिति का आशय गौ सेवा के प्रति जागरूक करना था । समिति के सदस्य रामनारायण मोदी ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष रामचरण दास से इस बारे में उनसे चर्चा हो रही थी तभी उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए गौ ग्राम जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की सोची और समिति के सदस्यों से चर्चा के दौरान यह कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया और समिति के सदस्यों द्वारा अलग अलग टीम बना कर जिले के अलग अलग जगहों पर गौ जागरूकता के लिए पहुंचे और देवतुल्य गौ माता से जुड़े फायदे लोगो के बीच रखे और जनता ने भी समिति की इस पहल की खूब सहराना करी। श्री मोदी ने आगे बताया कि यात्रा की जिम्मेदारी समिति के मुख्या सहित लगभग 8 लोगों ने संभाली थी जिसमें समिति के अध्यक्ष रामचरण दास, के साथ राम नारायण मोदी, पुरूषोतम शर्मा, भुनेश्वर राठौर, रामलाल कश्यप , संतोष अग्रवाल, सुधा गिरी, रामचरण राठौर आदि लोग शामिल होकर इस गौ ग्राम जन जागरूकता यात्रा को सफल बनाया है तो वही इस कृत्य में अन्य लोगों का समर्थन भी मिला जिसकी समिति प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करती है । श्री मोदी ने आगे और भी बताया कि गौ हमारी माता है शास्त्रों में भी गौ पूजन का महत्व बताया गया है और हमें इसे भूलना नहीं चाहिए कम से कम सप्ताह में एक दिन समय निकल कर गौ सेवा करनी ही चाहिए।  गौ से हमें बहुत कुछ प्राप्त होता आया है जैसे दूध ,दही, मक्खन, घी और गौमूत्र, गोबर और भी बहुत सी लाभकारी वस्तु प्राप्त होती है जो कि जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक अंग माने जाते है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button