रायपुर

ब्रेकिंग… महादेव ऐप के माध्यम से सट्टा संचालित करते पांच रईसजादो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग …. महादेव ऐप के माध्यम से सट्टा संचालित करते पांच रईसजादे को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

रायपुर पुलिस के मुताबिक ने मुंबई के एक होटल में दबिश देकर महादेव के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थाना गंज के अपराध क्रमांक 281/ 24 के अंतर्गत की गई जिसमें छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध )अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत मामला दर्ज किया गया था ।

बता दें कि रायपुर के फाफाड़ीह स्थित एक्सप्रेस–वे अंडर ब्रिज के नीचे, एक चार पहिया वाहन में महादेव अप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था ।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और 1 थार गाड़ी जब्त की गई थी। जिसकी कुल कीमत लगभग 16.85 लख रुपए आंकी गई थी।

 आरोपियों से पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस को यह जानकारी मिली थी उनके अन्य साथी मुंबई में बैठकर महादेव ऐप के माध्यम से सट्टा चला रहे हैं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर मुंबई भेजा गया टीम ने मुंबई में जूहू तारा स्थित होटल रमी जेस्ट लाइन में दबिश दी, जहां 5 लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए पकड़े गए ।

आरोपियों में कपिल मेहरा 34 वर्ष निवासी जबलपुर, रोहित पंजवानी 34 वर्ष निवासी बिलासपुर ,शेखर कुकरेजा 35 वर्ष निवासी जबलपुर, अनमोल पथरिया 27 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश और, सागर चेतवानी 24 वर्ष निवासी बिलासपुर है ।

पुलिस में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सत्ता संचालन में प्रयुक्त 2 लैपटॉप 15 मोबाइल फोन , नगद 11,640 रुपए और 2 पेन ड्राइव जप्त किए हैं।जप्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपए है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button