Bussinessचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्तिपुलिसबिलासपुररायपुरसक्ती

कोरबा रोड के भव्य पंडाल में विराजेगी मां त्रिदेवी , लाइटिंग,फाउंटेन व  कृष्ण एवं राम झांकी रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र

img 20240922 wa05765841566467660663630 Console Corptech
img 20240922 wa05782004359810780064837 Console Corptech
img 20240922 wa0587133276149475827959 Console Corptech

चांपा। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का विशेष महत्व रहता है। हर कोई अपने अनुसार मां दुर्गा को मनाने लगा रहता है। वही जांजगीर चांपा जिले में भी मां दुर्गा की पूजा के साथ भव्य पंडाल का भी निर्माण किया जा रहा है। 28 वर्षों से कोरबा रोड चांपा में दुर्गा पूजा अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा की जा रही है वही इस बार कलकत्ता के देश प्रिया पार्क में बने पंडाल की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस पंडाल को कलकत्ता में प्रथम इनाम भी दिया गया था। साथ ही होमात्मक शतचंडी महायज्ञ व श्री राणी सती दादी जी के मंगल पाठ का भी आयोजन रखा गया है। पंडाल में भव्य साज सज्जा के साथ लाइटिंग, फाउंटेन, यज्ञ शाला, प्रसादालय आकर्षण का केंद्र रहेगा। बाहर से आने वाले गाड़ियों के लिए पंडाल के बगल डीबी वेंचर्स में पार्किंग की व्यवस्था भी रखी गई है। दुर्गा पूजा और शतचंडी यज्ञ के लिए मथुरा से 17 आचार्य आयेंगे जिनके द्वारा दुर्गा पूजा और यज्ञ का पूजन संपन्न होगा।
दुर्गा पंडाल परिसर में कृष्ण रासलीला, दस महाविद्या, प्रतिदिन कन्या भोज, अयोध्या के रामलला की प्रतिमा की मनोरम झांकी विशेष आकर्षण रहेगा। दुर्ग पूजा समिति के सदस्यों ने बताया की यह नगर का आयोजन है जिसे सभी साथ मिलकर और भी भव्यता प्रदान करेंगे। पंडाल में त्रिदेवी माताओं की प्रतिमा स्थापित होगी। जिसमे मुख्य प्रतिमा 24 फीट की रहेगी।
माता की प्रतिमा कलकत्ता के कारीगरों द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 9 दिनो तक कंट्रोल रूम की स्थापना की जायेगी जिसके लिए पुलिस विभाग से भी सहायता की मांग रखी गई है। साथ ही प्राइवेट सिक्योरिटी और सीसीटीवी भी लगाया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

उक्त समस्त कार्यक्रम में सभी जनों को तन मन धन के सहयोग की अपेक्षा के साथ अपनी सहभागिता निभाने की अपील समिति के सदस्यों ने की है।

कार्यक्रम की व्यवस्था में अजय बंसल,शीतल केडिया,मुरारी जालान,नंदकिशोर जालान,दिनेश केडिया राजेंद्र अग्रवाल,राजू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सीए सुरेश अग्रवाल ,विशाल केडिया, अंकित बंसल, अमन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,सहित कार्यकर्ता कार्यों में लगे हुए है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button