छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने जारी की नई नियुक्तियां — जांजगीर-चांपा के पंकज शुक्ला को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने जारी की नई नियुक्तियां — जांजगीर-चांपा के पंकज शुक्ला को मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 18 नवंबर 2025।
छत्तीसगढ़ स्टेट यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती और जिलों में नेतृत्व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज अंतरिम जिला अध्यक्ष तथा वर्किंग जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण नियुक्तियों की सूची जारी की है। यह आदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया गया है।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 11 जिलों में नए ज़िम्मेदारों की नियुक्ति की गई है। जांजगीर-चांपा जिले से पंकज शुक्ला को प्रोविजनल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



जारी की गई प्रमुख नियुक्तियां

जिला नियुक्ति प्राप्त नाम

कांकेर– राजेन्द्र राजू दुबे / महेंद्र नायक (वर्किंग)
बस्तर ग्रामीण –अभिषेक (मोनू) डेविड
जगदलपुर सिटी –निकेत राज झा
सुकमा –आर्यन चौहान
बेमेतरा –प्रांजल तिवारी
भिलाई नगर –इमाम खान (वर्किंग)
बिलासपुर ग्रामीण –सुनील पटेल (वर्किंग)
जांजगीर-चांपा –पंकज शुक्ला
सक्ती– प्रताप चंद्र (वर्किंग)
रायगढ़ ग्रामीण –उस्मान बेग (वर्किंग)
सारंगढ़-बिलाईगढ़ –शुभम बाजपेई


यूथ कांग्रेस ने इन नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रोविजनल जिम्मेदारी तीन महीने समीक्षा के अधीन होगी, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर नियमित नियुक्ति दी जा सकती है।

यह आदेश अमित सिंह पठानिया (इंचार्ज), डॉ. मोनिका मन्द्रे (को-इंचार्ज) और आकाश शर्मा (स्टेट प्रेसिडेंट, छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस) के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी श्री राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती व युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करेंगे।

वही नियुक्ति पश्चात पंकज शुक्ला ने बताया कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए  मुझे नई जिम्मेदारी दी है उसका मै पूर्ण रूप से निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। पार्टी के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करूंगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button