

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर अभिमन्यु राठौर को भाजपा नेताओ ने दी बधाई
विगत दिनो भारतीय जनता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहु ने अपने प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की जिसमे उन्होंने जांजगीर के युवा कार्यकर्ता अभिमन्यु राठौर को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाकर नवीन दायित्व सौंपा है अभिमन्यु शुरु से विधार्थी परिषद से जुड़े हुए कार्यकर्ता रहे है वे पूर्व मे भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक व भाजपा के जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके उन्होंने अपने इस नवीन दायित्व के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है जितेंद्र देवांगन पंकज अग्रवाल राहुल सेन सदीप उपाध्याय अनुराग तिवारी ने अभिमन्यु को इस नवीन दायित्व के लिए विशेष रुप से बधाई दी है




