मुख्यमंत्री के बम्हनीडीह दौरे से पहले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, दौरा समाप्त होने के बाद रिहा

img 20260702 wa05574784099810849003386 Console Corptech
img 20260702 wa05583444712516867633123 Console Corptech
काला झंडा दिखने से ठीक पहले पुलिस के किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के बम्हनीडीह दौरे से पहले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, दौरा समाप्त होने के बाद रिहा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गुरुवार को बम्हनीडीह दौरे से पहले जिला पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस नकटी गांव में कथित रूप से गरीब परिवारों के मकानों को तोड़े जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रही थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सख्ती बरतते हुए ओम सिटी स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय के पास पंकज शुक्ला और अन्य कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को मुक्त कर दिया गया।

इस मामले में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने आरोप लगाया कि नकटी गांव में गरीबों के साथ अन्याय हुआ है और प्रशासन ने पुलिस बल का उपयोग कर लोगों पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और प्रभावित परिवारों के न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button