नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व को क्लीन चिट, जांजगीर में भाजपा कार्यालय का घेराव



नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व को क्लीन चिट, जांजगीर में भाजपा कार्यालय का घेराव

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को माननीय न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के उपरांत आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवा कांग्रेस जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में खोखसा फाटक स्थित भारतीय जनता पार्टी के जांजगीर कार्यालय का घेराव किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह घेराव भाजपा द्वारा पिछले 11 वर्षों से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई के विरोध में किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस मामले में भाजपा लगातार कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास कर रही थी, उसी मामले में न्यायालय ने सत्य और न्याय की विजय का फैसला दिया है।

जांजगीर-चांपा विधायक श्री व्यास कश्यप ने कहा कि माननीय न्यायालय के फैसले से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गए आरोप निराधार थे। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी हर साजिश के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर फर्जी आरोप लगाकर बदनाम करने की जो साजिश रची गई थी, उसे न्यायालय के आदेश ने पूरी तरह खारिज कर दिया है और यह सिद्ध हो गया है कि आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद थे।

कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दीकी एवं शिशिर द्विवेदी ने किया।
घेराव कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश सचिव टिंकू मेमन, गिरधारी यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सेवादल जिलाध्यक्ष देव पाण्डेय, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर सहित ब्लॉक अध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि न्यायालय के इस फैसले से भाजपा की राजनीति पूरी तरह बेनकाब हो गई है और कांग्रेस पार्टी सत्य व न्याय के मार्ग पर आगे भी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

img 20251218 wa04873712300299494213191 Console Corptech
img 20251218 wa04862144706119283015475 Console Corptech
img 20251218 wa0485907756295827280331 Console Corptech
img 20251218 wa04888390321047083935021 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button