भाजपा नेता यशवंत जैन का हुआ भव्य स्वागत
प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भाजपा नेता यशवंत जैन का हुआ भव्य स्वागत

प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भाजपा नेता प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में हुआ अभिनन्दन

जांजगीर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और बाल संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन जी का जिला मुख्यालय जांजगीर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।
ज्ञात हो कि आगामी 22 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी छग की भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर में बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने श्री जैन का जांजगीर आगमन हुआ।
श्री यशवंत जैन जी के प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। श्री जैन के नगर आगमन पर कलेक्ट्रेट चौक जांजगीर में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सुशासन की पर्यायवाची है। शासन की जनकल्याणकारी काम को जन-जन तक पहुंचाने उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रशांत ठाकुर, अभिमन्यु राठौर, जितेंद्र देवांगन, राहुल सेन, राकेश राठौर, सूर्यकांत सिंह, अनुराग तिवारी, पंकज अग्रवाल, दिव्यांश चंदेल, शिवचमन सिंह,सत्यलता मिरी, रामेश्वर कश्यप ,चंद्रकांत रात्रे, छोटू कुर्रे उमा सोनी, पूजा राठौर, धनेश्वरी जागृति ,अर्चना देवांगन, प्रेमलता कौशिक, धीरेंद्र योगी, रेखा गढेवाल, विक्की सिंह, अमित अग्रवाल, प्रकाश कहरा, गज्जू ध्रुव, गोलू दुबे, हरि सोनवानी , आनन्द मोदी, हेमंत पैगवार, अंकित अग्रवाल, अमित मितल संजू बंजारे, ऋषभ योगी,डॉ सोनू यादव ,सुज्जु सिंह,रूपेश झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button