भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत

img 20260105 wa04936916858833012814432 Console Corptech
img 20260105 wa04927681624660062350838 Console Corptech

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत
जांजगीर–चांपा |
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में संगठनात्मक जोश, ऊर्जा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
जिला मुख्यालय जांजगीर पहुँचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौक–चौराहों शारदा चौक, नेताजी चौक एवं कचहरी चौक में फूल-मालाओं, गगनभेदी नारों एवं आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति से पूरा शहर मानो उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कचहरी चौक, जांजगीर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री आकाश सिंह को भेंट स्वरूप तलवार एवं गदा प्रदान कर सम्मानित किया गया। तलवार और गदा को शौर्य, शक्ति, पराक्रम एवं संगठनात्मक दृढ़ता के प्रतीक के रूप में भेंट किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक गरिमामयी एवं ऐतिहासिक बन गया।
इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी,
माननीय जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े जी,
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र देवांगन जी,
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमन सिंह जी,
प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री पलाश दिग्विजय सिंह चंदेल जी
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर युवा मोर्चा एवं संगठन के जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें
जिला महामंत्री श्री नंदनी राजवंड़े,
श्री नंद चौधरी,
जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल
जिला कोषाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह,
श्री विकास शर्मा,
श्री संदीप साहू,
श्री प्रदीप शराफ,

मंडल अध्यक्ष श्री हितेश यादव,
श्री संतोष थवाईत,
श्री धजा राम साहू,
अनिल शर्मा
श्री चिराग केशरावनी,
श्र सोनू यादव,
श्र विवेक शर्मा,
श्र हरी सोनवानी
छत्रपाल
अभिषेक पाण्डेय,
श्र योगेश राणा,
श्री दुर्गेश जाटवर,
श्री गजेंद्र सिंह,
श्री अविनाश श्रीवास
पूरब शुक्ला सूर्यप्रताप सिंह
राहुल सेन गोलू दूबे प्रदीप राठौर गज्जू कर्ष राकेश यादव अतुल राठौर राहुल यादव राकेश राठौर

श्री प्रमोद साहू सहित सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं की अनुशासित सहभागिता ने संगठन की मजबूती को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है तथा संगठन को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। युवाओं को संगठन से जोड़ना और भाजपा की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अपने संबोधन में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाते हुए कहा कि वर्तमान में जांजगीर–चांपा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का प्रतिनिधित्व नहीं है, जिससे युवा मोर्चा की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को विजय दिलाना युवा मोर्चा का संकल्प है, और इस लक्ष्य की प्राप्ति तक संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।
अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने भावुक शब्दों में कहा—
“चिराग वहीं जलाओ जहाँ अंधेरा गहरा हो। आज हमारी तीनों विधानसभाएं अंधेरे में हैं और अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि वहाँ संगठन का चिराग जलाकर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाएँ।”
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह आयोजन न केवल एक स्वागत समारोह रहा, बल्कि आगामी चुनावों को लेकर संगठन की दिशा, संकल्प और रणनीति को भी स्पष्ट करने वाला सिद्ध हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button