
जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर
डीपीएस स्कूल के एक छात्र द्वारा स्कूल परिसर में छलांग लगाने की घटना सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाला 9वीं का छात्र ने आज मंगलवार को स्कूल की पहली मंज़िल से छलांग लगाकर आत्मघाती प्रयास किया।
घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छात्र को तुरंत गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं।
खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है।




