शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार



जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चांपा । नाबालिग बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर कार्रवाई करते हुए जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने की सूचना थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 862/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहृत बालिका की लगातार पतासाजी की और उसे सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान सामने आया कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम खोरसी, वार्ड क्रमांक 06 निवासी भुवन साहू ने बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, एएसआई अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक दिलीप सिंह का योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button