जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर
धोखाधड़ी मामले में बिलासपुर का ठेकेदार  गिरफ्तार, चांपा न्यायालय में किया जाएगा पेश

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर
धोखाधड़ी मामले में बिलासपुर का ठेकेदार बृजेश अग्रवाल गिरफ्तार, चांपा न्यायालय में किया जाएगा पेश
चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने बिलासपुर निवासी ठेकेदार बृजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे चांपा न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व चांपा के एक व्यापारी ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिलासपुर निवासी ठेकेदार बृजेश अग्रवाल से ठेके पद्धति के तहत लेन-देन किया गया था। लेन-देन के एवज में आरोपी द्वारा व्यापारी को चेक प्रदान किया गया था।
जब व्यापारी ने शेष राशि की वसूली के लिए चेक को बैंक में प्रस्तुत किया, तो चेक बाउंस हो गया। इसके बाद व्यापारी ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। इस पर स्वयं के साथ धोखाधड़ी की आशंका जताते हुए व्यापारी ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने जांच प्रारंभ की और चेक बाउंस का प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद बिलासपुर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार बृजेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button