भाजपा पार्षद के भाई के घर धर्मांतरण की गतिविधियों का आरोप, चांपा में मचा राजनीतिक हलचल

भाजपा पार्षद के भाई के घर धर्मांतरण की गतिविधियों का आरोप, चांपा में मचा राजनीतिक हलचल
जांजगीर-चांपा।
जिले के चांपा नगर से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, चांपा नगर में एक भाजपा पार्षद के भाई के निवास पर कथित रूप से धर्मांतरण से जुड़ी सभा आयोजित किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
गौरतलब है कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधि के घर ऐसी गतिविधियों की खबरें सामने आना कई सवाल खड़े करता है।
हाल ही में चांपा नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान भटके हुए लोगों की घर वापसी कराई गई थी, जिसे समाज में सकारात्मक पहल के रूप में देखा गया। ऐसे में अब सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों पर ही कथित रूप से सरकार की मंशा के विपरीत कार्य करने के आरोप लगना चिंता का विषय बन गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या छत्तीसगढ़ प्रदेश धर्मांतरण जैसी गतिविधियों से वास्तव में सुरक्षित है, या फिर ऐसे मामले लगातार सामने आते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों और संगठनों द्वारा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और प्रशासन से स्पष्ट कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फिलहाल इस संबंध में संबंधित राजनेता या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बजरंगदल के चंपा नगर संयोजक संजीव विश्वकर्मा ने किया विरोध,विरोध के बाद पहुंची पुलिस , अगली खबर में प्रकाशित की जाएगी कौन है वो राजनेता,और पुलिस ने क्या कार्यवाही की है?

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button