मोदी चौक पर मायुम ने फहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

मोदी चौक पर मायुम ने फहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस
चांपा। मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला स्पंदन चांपा शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। आरती प्रिंटर्स के पास स्थित मोदी चौक पर मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला स्पंदन के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।


ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।


ध्वजारोहण मारवाड़ी युवा मंच चांपा शाखा के वरिष्ठ सदस्य छैल बिहारी अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं एवं प्रसाद का वितरण किया गया।


इस अवसर पर सलभ केडिया, प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल, अमन अग्रवाल, रजत चौधरी, श्वेता अविनाश मोदी, साक्षी निखिल अग्रवाल, श्वेता प्रकाश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, विनय अग्रवाल सहित मारवाड़ी युवा मंच, महिला स्पंदन शाखा के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button