पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा ने जताया आभार

जांजगीर चांपा: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा ने जताया आभार
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश प्रवक्ता इंजी. पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को खेती के खर्चों में बड़ी राहत मिलती है।
उन्होंने कहा कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा देश के करोड़ों किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि भेजी जा रही है, जिससे किसानों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इससे खेती-किसानी से जुड़े छोटे और सीमांत किसानों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए संबल बनकर उभरी है।
उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button